दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित मालखाने में आग लगने से 450 वाहन जलकर खाक

दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित 'मालखाना' (यार्ड) में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 450 वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Delhi Police Malkhana Fire:

Delhi Police Malkhana Fire:

29 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 29 2024 1:10 PM)

follow google news

Delhi Police Malkhana Fire: दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित 'मालखाना' (यार्ड) में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 450 वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीटीआई के मुताबिक, ‘मालखाना’ वह स्थान है, जहां जब्त किए गए वाहन रखे जाते हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी। पांच दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन दो घंटे तक चला और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मालखाने में खड़े 200 चार पहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। यह मालखाना 500 वर्ग गज में फैला हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी को देर रात पीटीएस के पीछे मालखाने में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 6 फायर टेंडर्स पहुंचे। आग को करीब 2 घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग से बड़ी संख्या में वाहन (लगभग 200 दोपहिया और 45 चार पहिया वाहन) क्षतिग्रस्त हुए। सभी क्षतिग्रस्त वाहन बाहरी जिले की केस प्रॉपर्टी का हिस्सा थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp