रात में GF से मिलने पहुंचा BF, चाचा व भाई ने रंगे हाथ पकड़ा फिर दी दोनों को ऐसी सजा कि कांप गई रूह

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। यह घटना कसया थाने के अंतर्गत आने वाले परासखाड गांव की है।

CrimeTak

• 11:18 AM • 19 Sep 2024

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। यह घटना कसया थाने के अंतर्गत आने वाले परासखाड गांव की है। प्रेमी और प्रेमिका रात में एक दूसरे से मिलने आए थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और समाज के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। प्रेमी जोड़ा लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, परंतु किसी ने उन पर दया नहीं दिखाई। यही नहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बजाय उनकी मदद करने के, उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा

इस घटना के अनुसार, लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा और क्रूर तरीके से सजा दी। लड़की के चाचा और भाई ने दोनों को एक खंभे से बांध दिया और बुरी तरह पीटा। इस दौरान लड़की चंदा और लड़के गुलशन ने बार-बार लोगों से माफी मांगी, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। इतना ही नहीं, लड़की के सिर के बाल भी काट दिए गए। इस अत्याचार के बीच, कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। 

परिवार द्वारा निर्मम अत्याचार

पुलिस की भूमिका इस मामले में भी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने प्रेमी जोड़े की मदद करने से पहले उनका वीडियो बनाया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। पुलिस के इस व्यवहार ने स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है, और इस घटना ने पुलिस की निष्क्रियता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा वीडियो बनाने और समय पर मदद न करने की आलोचना हो रही है। 

पुलिस की भूमिका पर सवाल

हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में लड़की के चाचा त्रिलोकी और अनिल, और भाई सूरज शामिल हैं। इन पर प्रेमी जोड़े को अवैध रूप से बांधकर पीटने और शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp