BMW कार ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल, 2 युवतियों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक घटना घटी, जब तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी पर सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लड़कियों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

 खौफनाक वीडियो आया सामने.

खौफनाक वीडियो आया सामने.

• 01:44 PM • 16 Sep 2024

follow google news

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक घटना घटी, जब तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी पर सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लड़कियों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने घटना के आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

तेज रफ्तार BMW कार ने ली दो लड़कियों की जान

यह दुखद घटना महालक्ष्मी नगर इलाके में घटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक लड़कियों की पहचान दीक्षा जादौन और लक्ष्मी तोमर के रूप में हुई है, जो मेला देखकर अपने घर वापस लौट रही थीं। उसी समय, गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लड़कियों के बचने की कोई गुंजाइश नहीं रही। इसके बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। 

महालक्ष्मी नगर में घटी दर्दनाक घटना

पुलिस जांच में यह पता चला है कि आरोपी गजेंद्र प्रताप सिंह नाम का युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेने जा रहा था। वह जल्दबाजी में था और गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हाल ही में सेकेंड हैंड BMW कार खरीदी थी, और वह यूएस की एक टास्क कंपनी में काम करता है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा और कार्रवाई शुरू की। 

दोस्त के जन्मदिन की जल्दबाजी में हुई दुर्घटना

आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। दोनों मृतक लड़कियां अपने निजी कार्यों से वापस घर जा रही थीं, जब यह भयानक हादसा हुआ। 

आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश फैला दिया है। लोग सड़कों पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp