Video: सोने की तस्करी का ये तरीका हैरान कर देगा, ताशकंद से आए 8 लोगों से 2.9 करोड़ का सोना बरामद

16 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 16 2023 6:45 PM)

follow google news

Video Delhi Customs News: आठ विदेशी यात्रियों के समूह ने बैगेज ट्रॉली के पिछले पैनल पर चिपकाए गए एक खोखले धातु के बक्से में सोना छुपा रखा था।

Video Delhi Customs News: दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने ताशकंद से आए 8 लोगों को 5.319 किलोग्राम सोने की 50 चेन के साथ पकड़ा है। सोने की चेन की कीमत 2.93 करोड़ रुपये बताई गई है। बरामद सोने की चेन को जब्त कर लिया गया है।  15 अगस्त के दिन आईजीआई हवाई अड्डे नई दिल्ली के सीमा शुल्क अधिकारियों ने उड़ान संख्या एचवाई 421 की तलाशी ली। 

 

2.9 करोड़ का सोना

 

2.9 करोड़ का सोना बरामद 

ताशकंद से दिल्ली आने वाले आठ उज्बेकिस्तान यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर टी-3 पर रोका था। इन यात्रियों पर सोने की तस्करी का शक था। जब वे ग्रीन चैनल पार कर अंतर्राष्ट्रीय आगमन हॉल के निकास द्वार की ओर आ रहे थे तो उन्हें रोक लिया गया। इनके बाद पचास सोने की चेन, जिनका कुल वजन 5319 ग्राम था। 

बैगेज ट्रॉली के पिछले पैनल पर छुपाया सोना

आठ विदेशी यात्रियों के समूह ने बैगेज ट्रॉली के पिछले पैनल पर चिपकाए गए एक खोखले धातु के बक्से में सोना छुपा रखा था। बरामद सोने की चेन जिनकी कीमत दो करोड़ नब्बे लाख बासठ हजार तीन सौ अस्सी पांच रुपये है। इन यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

    follow google newsfollow whatsapp