Video: ब्लैकमेलर बाबा महिलाओं को सम्मोहित कर बनाता था शिकार, बहरूपिया बाबा दिल्ली से गिरफ्तार

11 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 11 2023 6:45 PM)

follow google news

Video Blackmailer Baba: पुलिस ने माता मसानी चौकी बाबा का भंड़ाफोड किया है, ये बाबा महिलाओं की समस्याएं दूर करने के बहाने उनसे रेप करता था।

Video Blackmailer Baba: महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 33 वर्ष के एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रेप के बाद महिलाओं को ब्लैकमेल किया करता था। पुलिस को अब तक 4 पीड़ित महिलाएं मिली हैं जिनके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बाबा मसानी उर्फ विनोद को दिल्ली के  द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है। बाबा माता मसानी चौकी के वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हैं। 

आरोपी बाबा

जानकारी के मुताबित एक 34 साल की महिला अपने पति के साथ बाबा के दरबार में गई थी। बाबा ने बताया कि उसके घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। बाबा ने उससे दीक्षा लेने के लिए कहा और 5 लाख रुपए भी मांगे। इसके बाद एक बार वो बाबा के दरबार में अकेले गई। आरोप है कि उस वक्त बाबा ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद कश्यप को द्वारका उत्तर पुलिस थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न की दो शिकायतों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

सम्मोहन, ब्लैकमेलिंग और रेप

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विनोद ककरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार लगाता था। वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिसके बड़ी संख्या में फालोवर हैं।’’ उन्होंने बताया ‘‘दोनों मामलों में, आरोप है कि उसने महिला श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें 'गुरु सेवा' करनी चाहिए। इसके बाद उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया।

चार महिलाएं आईं सामने

हैरानी की बातये है कि महिला को घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।’’ डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत दो मामले दर्ज किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। आरोपी बाबा से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp