Video: दोनों हाथों में पिस्टल, कारतूस लोड करते युवकों का वीडियो आया सामने, सहारनपुर में हुई गोलीबारी से पहले का खतरनाक वीडियो देखिए

23 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 23 2024 6:50 PM)

follow google news

UP Video: सहारनपुर मे सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, बाजार में युवक को गोली मारकर किया था घायल।

Saharanpur Video: सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज के गेट पर जमकर फायरिंग की गई। विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल बीच बाजार में युवक को गोली मारकर घायल किया था। अब आरोपी युवकों का हथियार लिए वीडियो वायरल हो रहा है। यूं तो पुलिस ने देर रात ही आरोपी युवकों को पकड़ लिया है। सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जहां विवाद होने पर विपिन को कुछ युवकों ने गोली मार दी थी। इस घटना के बाद विपिन के पिता ने कुतुबशेर में रहने वाले नीशू पांडे और कर्ण सिंह के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

आरोपी युवक का हथियार लिए वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी निवासी अनुज का चार दिन पूर्व लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आरोपी युवक लगातार उसको धमकी दे रहे थे। अनुज ने पुलिस को बताया कि जब वारदात हुई तब वो बास्केटबाल खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी युवक का फोन आया और आरोपी युवक ने मिलने के लिए कहा। अनुज ने आरोपी को जैन कॉलेज के पास बुला लिया। इसके साथ ही अपने दोस्त विपिन कुमार को भी बुला लिया। थोड़ी देर के बाद ही नीशू अपने साथियों के साथ कॉलेज के बाहर आ गया।

घायल युवका का अस्पताल में चल रहा इलाज

कॉलेज के सामने अनुज और आरोपी के बीच विवाद हो गया। अनुज का कहना है कि आरोपी ने एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में तमंचा ले रखा था। विवाद के दौरान विपिन कुमार ने बीच-बचाव कराया। आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी, जो विपिन को जा लगी। विपिन लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया। मौके से आरोपी फरार हो गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक गोली लगने के बाद विपिन को जिला अस्पताल ले जाया गया। विपिन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। असपताल में विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

 

    follow google newsfollow whatsapp