सुल्तानपुर में दबंगई और गुंडागर्दी का वीडियो, घर के बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को पीटा, बंदूक लहराई

10 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 10 2023 8:55 PM)

follow google news

UP Crime Video: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों को जमकर पीटा। परिजनों की पिटाई करते और असलहा लहराते वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुल्तानपुर से महेश शर्मा की रिपोर्ट

UP Crime Video: यूपी के सुल्तानपुर में प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई कैमरे में कैद हुई है। प्रतिनिधि ने अपने गुर्गों से मिलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों को जमकर पीटा। परिजनों की पिटाई करते और असलहा लहराते वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल ये मामला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव का है। इसी गांव के रहने वाले रणंजय सिंह उर्फ संतोष आज सुबह अपने गुर्गों के साथ गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिराम गौड़ के घर पहुंचे। लाठी डंडों से हमला बोल दिया। 

लड़कियों और महिलाओं को पीटा

इतना ही नहीं असलहा लेकर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मार पीट कर रहे हैं। घर के बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की पिटाई की गई। दबंगई का वीडियो मोबाइल में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

    follow google newsfollow whatsapp