UP Video: यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आसमान में छाया काला धुंआ छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई। ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र की घटना है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। धुएं का गुबार देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए।