सीमा हैदर ने वकील एपी सिंह की कलाई पर बांधी राखी, एपी सिंह ने दिया आशीर्वाद, भाई का वादा दिला कर रहेंगे नागरिकता

29 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 29 2023 3:10 PM)

follow google news

Seema Haider Rakhi: सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने सीमा हैदर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया और साथ ही यह वादा किया कि वो सीमा को भारत की नागरिकता जरूर दिलवाएंगे।

ग्रेटर नोएडा से अरुण त्यागी की रिपोर्ट

Seema Haider Rakhi: रक्षा बंधन के मौके पर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह आज रबूपुरा में सीमा हैदर के घर जाकर सीमा से राखी बंधवाई। साथ शगुन के कई गिफ्ट भी दिए। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने सीमा हैदर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया और साथ ही यह वादा किया कि वो सीमा को भारत की नागरिकता जरूर दिलवाएंगे।

भाई का वादा सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाएंगे

दरअसल सीमा हैदर जब से सचिन के घर रह रही हैं वह कोई भी त्यौहार मनाने का मौका नहीं छोड़ती। हर एक त्यौहार पर वीडियो जारी कर सीमा हैदर अपनी खुशी का इजहार करती है। आज सीमा हैदर के सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह सीमा हैदर से राखी बंधवाने पहुंचे और साथ ही कई सारे उपहार भी लेकर आए। वकील एपी सिंह और सीमा हैदर ने हमसे बात करते हुए कहा कि वह रक्षाबंधन का त्योहार काफी खुशी से मना रहे हैं। यह बहन भाई के प्यार का प्रतीक का त्यौहार है। वकील एपी सिंह ने कहा कि उनके पास काफी राखियां आई हुई थी उनमें से एक राखी सीमा हैदर की भी थी। 

 

 एपी सिंह ने सीमा हैदर को दिया आशीर्वाद

 

वकील एपी सिंह ने सीमा हैदर को दिया आशीर्वाद

एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि वह हर हालत में सीमा हैदर को भारत की नागरिकता दिलवाएंगे और तन मन धन से सीमा हैदर के साथ हैं। वह उनके बच्चों के मामा हैं। वहीं सीमा हैदर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हुए काफी खुशी हो रही है। उनके भाई एपी सिंह घर पर आए हैं वह काफी खुश हैं। सीमा ने पाकिस्तान के लोगों को भी संदेश देते हुए कहा कि उनको भी यह त्योहार मनाना चाहिए। इस मौके पर सीमा हैदर ने क्राइम तक से बात करते हुए रक्षाबंधन के सबसे प्रसिद्ध गीत भैया मेरे राखी के बंधन को निभाने की गाकर सुनाया और सीमा को पूरा भरोसा है कि उसको भारत की नागरिकता जरूर दिलवाएंगे।

    follow google newsfollow whatsapp