बॉडी बनाने वाले होशियार, पकड़ा गया एक हजार किलो नकली सप्लीमेंट, तीन गिरफ्तार

29 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 29 2023 8:08 PM)

follow google news

UP Noida Crime News: तीनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और उनके पास से करीब एक हजार किलो नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया है।

UP Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने नकली फूड सप्लीमेंट बनाने और उसे असली बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लाखों रुपये का नकली फूड सप्लीमेंट बरामद

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से लाखों रुपये का नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राजीव दीक्षित के मुताबिक, सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर-63 के सी-ब्लॉक से अमित कुमार, रोशन कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया। 

 

एक हजार किलो नकली फूड सप्लीमेंट बरामद 

 

एक हजार किलो नकली फूड सप्लीमेंट बरामद 

दीक्षित के अनुसार, तीनों झारखंड के रहने वाले हैं और उनके पास से करीब एक हजार किलो नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये है। दीक्षित ने बताया कि आरोपी नकली फूड सप्लीमेंट बनाकर उसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp