UP Robbery Video: लुटेरे के हाथ में पिस्तौल और लुटेरे से इस तरह भिड़ गई लड़की, देखिए बहादुर लड़की का Video

20 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 20 2023 5:40 PM)

follow google news

UP Crime: हैरानी की बात ये है कि लुटेरे के हाझ में पिस्तोल होने के बावजूद महिला लुटेरों से भिड़ गई और जमकर दोनों के बीच झडप हुई लेकिन लुटेरा चैन लूटकर फरार हो गया।

UP Crime Video: राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में सामान लेकर घर वापस जा रही युवती से दिनदहाड़े लूट की गई। असलहे के दम पर घटना को अंजाम दिया गया। दो अज्ञात बाइक सवारों ने की लूट। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हैरानी की बात ये है कि लुटेरे के हाझ में पिस्तोल होने के बावजूद महिला लुटेरों से भिड़ गई और जमकर दोनों के बीच झडप हुई लेकिन लुटेरा चैन लूटकर फरार हो गया।

 

 

18 अप्रेल वक्त 5 बजकर 29 मिनट हो रहा था कि तभी सफेद रंग की स्कूटू पर सवार होकर एक लड़की अपने घर के गेट पर पहुंचती है। लड़की अभी घर के गेट की कुंडी खोलने की कोशिश ही करती है कि तभी उसके नजदी क एक बाइक आकर रुकती है। बाइक को सफेद रंग का अंगोछा बांधे एक शख्स चला रहा था। इसी बाइक पर पीछे एक हेलमेट पहनवे शख्स तेजी से उतरता है और लड़की की तरफ लपक कर पहुंच जाता है। इस शख्स के हाथ मे पिस्तौल था और ये शख्स लड़की के सिर पर पिस्तौल तान देता है। ये शख्स लड़की से लूटपाट की कोशिश करता है। 

तभी लड़की लूटपाट का विरोध करती है और बदमाश से भिड़ जाती है। बदमाश लड़की पर पिस्तौल तानता और डराता है इसकते बावजूद लड़की बदमाश से हार नहीं मानती है। देखते ही देखते बदमाश मौके से भाग खड़ा होता है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp