यूपी के बदायूं में सरेराह महिलाओं की पिटाई, तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो हुआ वायरल

10 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 10 2023 4:40 PM)

follow google news

UP Crime Video: जमीनी विवाद में महिलाओं की बेरहमी के साथ पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

बंदायू से अंकुर चतुर्वेदी की रिपोर्ट

UP Crime Video: ये घटना यूपी के बदायूं की है। जहां महिलाओं को पीटा गया लेकिन अच्छी खासी भीड़ जमा होने के बावजूद भी कोई शख्स महिलाओं को हमलावरों से बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। ये भीड़ तमाशबीन बनी रही सब कुछ देखती रही। घटना के बाद महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस थाने पर की गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

हमलावरों ने महिलाओं की बेरहमी के साथ पिटाई की 

ये चौंकाने वाला मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के महरौली गांव का है।  जहां जमीनी विवाद में हमलावरों ने महिलाओं की बेरहमी के साथ पिटाई की साथ ही ईंट मारकर एक महिला का सर  फोड़ दिया। हादसे के समय घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी लेकिन कोई भी व्यक्ति हमलावरों से महिलाओं को बचाने का साहस नहीं कर पाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद 

जिले के एसएसपी डॉ ओ पी सिंह ने बताया कि ये वीडियो 7 अगस्त का बताया जा रहा है। अरविंद और बाबू राम जो कि आपस मे चचेरे-तायेरे भाई है। इनमें जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसमे दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। अरविंद को भी 4 टांके सिर में लगे हैं। जो व्यक्ति महिला को पीट रहा है उसका नाम अरविंद है। वो अपनी सगी ताई को पीट रहा है। पुलिस टीम ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। 

    follow google newsfollow whatsapp