OYO रूम में विधायक साहब दूसरी महिला के साथ, विधायक बोले - 'मैं सेवा करता रहूंगा'

23 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 23 2023 3:21 PM)

follow google news

Surat AAP MLA Viral Video: आम आदमी पार्टी के विधायक का एक होटल में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक साहब एक महिला के साथ होटल में चेक इन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Surat AAP MLA Viral Video : आम आदमी पार्टी के विधायक का एक होटल में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक साहब एक महिला के साथ होटल में चेक इन करते हुए नजर आ रहे हैं।

AAP MLA Viral Video :  महिला को कोई पहचान न ले, इसके लिए उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। सारी प्लानिंग की गई थी। विधायक साहब सारी बातों का ध्यान रख रहे थे, लेकिन अचानक भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और विधायक साहब पकड़े तो नहीं गए, लेकिन वीडियो ने सारा किस्सा बयां कर दिया।  उनकी गुप्त मीटिंग की सीआईडी हो गई। फिर क्या था, मौका देखकर विधायक साहब मौके से फरार हो गए।

AAP MLA Viral Video : आईए आपको पूरा माजरा बताते हैं। 'ईमानदार' पार्टी आम आदमी पार्टी के इस 'ईमानदार' विधायक का नाम है भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भयानी। ये गुजरात के विसावदर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक है। 8 जून का वाक्या है। विधायक साहब एक महिला के साथ होटल पहुंचे। अब वो होटल में दूसरी महिला के साथ क्यों गए थे? इस पर विधायक साहब का कहना है -  मैं सेवा करता रहा हूं और करता रहूंगा। ये सब लोग मुझे बदनाम करने के लिए कर रहे हैं। 


अब विधायक साहब किस तरह की सेवा कर रहे हैं। हम सब समझदार है। हो सकता है कि विधायक साहब किसी और उद्देश्य से होटल में पहुंचे हो, लेकिन विधायक साहब को मीडिया में आकर अपना उद्देश्य का खुलासा करना चाहिए, नहीं तो कुछ तो लोग कहेंगे... लोगों का काम है कहना।

AAP MLA Viral Video : इस कहानी का खुलासा तब हुआ, जब महिला का पति ही होटल में पहुंच गया। गंभीर हालात को भांपते हुए विधायक साहब मुंह छिपाकर होटल से भाग निकले।

ये सारी घटना सूरत के वदोडरा इलाके में सूरज गेस्ट हाउस में हुई। आम आदमी पार्टी के विधायक रजिस्ट्री में एंट्री कराने के बाद महिला के साथ कमरे में चले जाते हैं और कुछ ही देर बाद महिला का पति भी उसके पीछे होटल पहुंच जाता है। जब विधायक ने महिला के पति भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भयानी को देखा तो रूमाल से अपना चेहरा ढक लिया और होटल से बाहर निकल गया। बताया जा रहा कि दो एक कमरे में 50 मिनट तक रहे।

आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भाई का सीसीटीवी वायरल होने पर काफी बातें बन रही है।

Note : ये खबर क्राइम तक में INTERNSHIP कर रही आरजु शर्मा (Twitter Handle: @AarzooSharma_) ने लिखी है। 

    follow google newsfollow whatsapp