Nasik Shocking Video: कहावत है कि कभी कभी शिकारी भी शिकार बन जाता है। ताजा मामला नासिक में देखने को मिला है। मुर्गियों का शिकार करने गया एक तेंदुआ मुर्गे के बाड़े मेंखुद ही फंस गया। यह घटना नासिक जिले के कलवन तालुका के जूनी बेज इलाके में एक खेत के पास सामने आई है।
Video: शिकारी खुद हो गया शिकार, मुर्गियों का शिकार करने गया तेंदुआ मुर्गी के पिंजरे में फंसा!
ADVERTISEMENT

10 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 10 2023 4:07 PM)
Nasik Shocking Video: दरअसल मुर्गियां देखकर तेंदुआ शिकार करने मुर्गियों के बाड़े मे घुस गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी कि वो मुर्गियों के बाड़े मे ही फंस कर रह गया।
दरअसल मुर्गियां देखकर तेंदुआ शिकार करने मुर्गियों के बाड़े मे घुस गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी कि वो मुर्गियों के बाड़े मे ही फंस कर रह गया। सुबह जब किसान खेत में गया तो पिछड़े में तेंदुए को देखकर हैरान रह गया।
ADVERTISEMENT
जूनी बेज इलाके में रहने वाले किसान पोपट पवार के गन्ने के खेत के पास रखे मुर्गी बाड़े में शिकार के दौरान तेंदुआ फंस गया था। आनन फानन में किसान ने वन विभाग की टीम को तेंडुए की खबर दी। तेंदुए को देखने के लिए इलाके के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे वन विभागकर्मी मुर्गे के पिंजड़े समेत तेंदुए को उठा ले गए।
ADVERTISEMENT