मुंबई में म्यूजिक कंपनी के CEO का अपहरण, देखें LIVE वीडियो

10 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 10 2023 11:50 AM)

follow google news

Mumbai MLA Son: मुंबई में एक म्यूजिक कंपनी के सीईओ का अपहरण कर लिया गया है। इस अपहरण में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे का नाम सामने आ रहा है।

दीपेश त्रिपाठी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Mumbai MLA Son: मुंबई में एक म्यूजिक कंपनी के सीईओ का अपहरण कर लिया गया है। इस अपहरण में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे का नाम सामने आ रहा है।

ये आरोप लगाया जा रहा है कि अपहरण में उसके 10-15 साथी भी शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित का पहले अपहरण किया गया। इसके बाद उसे कथित तौर पर विधायक के आफिस में ले जाया गया। आरोप है कि उससे कुछ दस्तावेजों पर साइन कराए गए। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, उन्होंने तत्परता से कार्रवाई की और पीड़ित को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा लिया।

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर पीड़ित और विधायक के बेटे के बीच किस बात को लेकर विवाद है?

    follow google newsfollow whatsapp