छह फुट से ज्यादा लंबा और मजबूत कद काठी वाले मुख्तार अंसारी की ये वो तस्वीर है जो उसकी दबंगई की इंतहा को दिखाती है। मऊ में दंगों के दौरान वो एक खुली जीप पर बैठकर घूमता रहा था। ये वही तस्वीर है जो बताती है कि अपने डर और खौफ के साम्राज्य को मजबूत बनाने के लिए वो हर हद तक जा सकता था। और ये दूसरी तस्वीर देखिए उस पुलिस अफसर केरोने की जिसने मुख्तार को ललकारा था। शैलेंद्र सिंह तब डीएसपी थि जिन्होंने खुलासा किया था कि कैसे सेना के एक भगोडे से मुख्तार लाइट मशीनगन खरीद रहा था ताकि कृष्णानंद राय को मारा जा सके। और तब मुख्तार के सियासी रसूख की वजह से ना केवल बच गया बल्कि एक ईमानदार अफसर को इतना परेशान किया गया कि उसकी आंखों में आंसू आ गए। शैलंद्र सिंह ने मुख्तार पर पोटा लगा दिया था लेकिन केस चलाने की इजाजत नहीं मिली, देखिए पूरी रिपोर्ट.