Video: महाराष्ट्र के वाशिम में ऑन ड्यूटी नशे में धुत मेडिकल ऑफिसर, वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो की जांच जारी

27 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 27 2023 5:05 PM)

follow google news

Maharashtra: अस्पताल के कर्मचारियों ने नशे में धुत डॉक्टर को एक व्हीलचेयर पर बिठाकर उसे अस्पताल के ही एक पलंग पर लिटा दिया।

वाशिम से ज़का ख़ान की रिपोर्ट

Maharashtra Video: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में अस्पताल प्रशासन की पोल खोलता एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वैद्यकीय अधिकारी नशे में धुत नजर आ रहा है। ये वीडियो जिले के कारंजा शहर के उप जिला अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि वीडियो 24 दिसंबर का है। वीडियो में देखिए डॉक्टर नशे में धुत है। 

ऑन ड्यूटी नशे में धुत मेडिकल ऑफिसर

नशा इतना है कि कुर्सी से उठा भी नहीं जा रहा है। डॉक्टर का नाम महेश राठौर है। ताज्जुब की बात ये है कि डॉक्टर के पास ही एक बच्चे का इलाज भी चल रहा है। नशे में धुत डॉक्टर को वार्ड इंचार्ज घर जाने के लिए कह रही है, लेकिन डॉक्टर इतना नशे में दिखाई दे रहा है कि उसकी कुछ समझ नहीं आ रहा। 

व्हीलचेयर पर बिठाया अस्पताल के बेड पर लिटाया 

आखिरकार अस्पताल के कर्मचारियों ने नशे में धुत डॉक्टर को एक व्हीलचेयर पर बिठाकर उसे अस्पताल के ही एक पलंग पर लिटा दिया। मेडिकल सुप्रिंडेंट डॉक्टर महेश लहाने ने बताया की उन्हे सूचना मिली की इमरजेंसी ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर नशे में धुत पड़ा है। अकोला के डिप्टी डायरेक्टर ने नशेड़ी डॉक्टर को कारंजा अस्पताल से मुक्त कर अकोला बुलाया है, आगे की कारवाई जारी है। 

    follow google newsfollow whatsapp