गाजियाबाद में चेंबर में वकील की गोली मार कर हत्या, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, देखें वीडियो

30 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 30 2023 3:48 PM)

follow google news

Ghaziabad Lawyer Murder: गाजियाबाद में एक वकील की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या चेबर के अंदर ही कर दी गई।

Ghaziabad Lawyer Murder: गाजियाबाद में एक वकील की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या चेंबर के अंदर ही कर दी गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वकील गोली लगने के बाद सीट पर बैठने वाली पोजिशन में दिखाई दे रहे हैं। 

 

उस वक्त क्या वो जिंदा थे या नहीं, इसका तो पता नहीं चल सका है, लेकिन वहां मौजूद वकील और अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो जरूर बनाया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 

थाना सिहानीगेट मामले की जांच कर रही है। वकील का नाम मनोज चौधरी है। ये घटना चेंबर नंबर-95 में हुई। दरअसल, वकील खाना खाने के लिए टेबल पर बैठे थे तभी अज्ञात हमलवार ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गया। वीडियो में टेबल पर खाने का टिफिन खुला हुआ मिला है। 
 
गाजियाबाद सिटी के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया की आज दोपहर लगभग सवा दो बजे थाना सिंहनी गेट को इस घटना की जानकारी मिली थी। जब मोनू चौधरी उर्फ मनोज चौधरी अपने चेंबर में बैठे हुए थे तभी दो अज्ञात हमलावर आए और गोली मारकर इनकी हत्या कर दी। तुरंत मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। लाश को पोस्टपोटर्म के लिए भेजा दिया गया है। जांच की जा रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp