Video: कोझिकोड की खौफनाक वीडियो, ब्रेकअप किया तो बीच बाजार 17 साल की लड़की को मारे चाकू

29 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 29 2023 3:55 PM)

follow google news

Kerala Shocking Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बीच बाजार एक युवक युवती को चाकू लेकर दौड़ा रहा है।

कोझिकोड से शिबिमौल की रिपोर्ट

Kerala Shocking Video: केरल के कोझिकोड जिले के नदापुरम के एक बाजार में दिनदहाड़े एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की को चाकू मारकर घायल कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बीच बाजार एक युवक युवती को चाकू लेकर दौड़ा रहा है। पुलिस के मुताबिक चाकू मारने वाले आरोपी का नाम अरशद है। आरोपी को नादापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वे दोनों रिलेशनशिप में थे और उनकी शादी तय हो गई थी। बाद में लड़की ने रिश्ता खत्म कर दिया। इस ब्रेकअप से नाराज खाड़ी में काम करने वाला अरशद कोझिकोड पहुंचा और लड़की से मिला। इस पर विवाद हुआ और अरशद ने बाद में उसका पीछा किया और फिर बीच बाजार उसे चाकू मार दिया।

लड़की घायल हो गई लेकिन उसकी जान बच गई। अफसल और पास में ही कारोबार करने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। युवती को नादापुरम तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग लड़की को बचाने वाले अफसल को भी मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। ये घटना घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है।

 

    follow google newsfollow whatsapp