Jharkhand Viral Video: पुलिस थाने के अंदर होली में शराब पार्टी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखिए Video

09 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 9 2023 6:15 PM)

follow google news

Jharkhand Boozing Party: पुलिस अफसरों के मुताबिक 9 मार्च 2023 को गोड्डा जिले के महागामा थाना का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Police Boozing Party: शराब पिलाने और शराब पीने का ये वीडियो झारखंड के गोड्डा के एक थाने का है। आरोप है कि पुलिसकर्मी थाने में पार्टी कर रहे थे और अश्लील भोजपुरी होली गीतों की धुन पर नाच रहे थे। वीडियो को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने झारखंड के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए वीडियो साझा किया था। जिसमें बताया गया था कि कैसे पुलिस कर्मी दावतें कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एसपी नत्थू राम मीणा ने पांचों आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

पुलिस अफसरों के मुताबिक 9 मार्च 2023 को गोड्डा जिले के महागामा थाना का एक वीडियो वायरल हुआ था।  इस वायरल वीडियो के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा से जांच कराई गई। उन्होंने जांच के क्रम में निम्नांकित पदाधिकारियों को दोषी पाया गया, जिससे सहमत होते हुए आरोपियों को निलंबित कर पुलिस केन्द्र वापस किया गया है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। 

पुलिस अफसरों ने जांच के बाद एएसआई बिपिन बिहारी राय, राधा कृष्ण सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र नारायण सिंह, कृष्णा कुमार सिंह और कांस्टेबल  प्यारे मोहन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। ये सभी पुलिसकर्मी महागामा थाने में तैनात थे।

    follow google newsfollow whatsapp