Jalandhar Accident Video: पंजाब के जालंधर की रामा मंडी इलाके में सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल यात्री को टक्कर मारी। इसके बाद साइकिल सवार और एक अन्य युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा रामा मंडी फ्लाईओवर पर हुआ। तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ पुल से गिर गई। ये घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।