Hyderabad Video: सिकंदराबाद के बेगमपेट विमान नगर में लूट की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो हमलावर बेगमपेट विमान नगर में एक घर में घुस गए और लूटपाट करने की नीयत से घरवालों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगे। इसी दौरान मां अमिता महनोत और उनकी बेटी लुटेरों से भिड़ गई।
Video: पिस्टल वाले लुटेरों से भिड़ गईं मां बेटी, लुटेरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, दुम दबाकर भागे बदमाश, देखिए वीडियो
ADVERTISEMENT
22 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 22 2024 5:25 PM)
Shocking Video: पिस्तौल लहराते हुए कीमती सामान, कैश और जेवर की मांग करने लगे। तभी मां बेटी ने एक लुटेरे को दबोच लिया जबकि दूसरा घर के छुप गया।
मां बेटी की बहादुरी हैरान कर देगी
ADVERTISEMENT
दोनों ने बहादुरी से लूट की वारदात होने से बचा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरे जबरदस्ती घर में घुसे हैं। इनमें से एक ने मास्क लगा रखा है जबकि दूसरे ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा है। दोनों पिस्तौल लहराते हुए कीमती सामान, कैश और जेवर की मांग करने लगे। तभी मां बेटी ने एक लुटेरे को दबोच लिया जबकि दूसरा घर के छुप गया।
मां बेटी ने लुटेरे की जमकर धुनाई की
मां बेटी ने लुटेरे की जमकर धुनाई की। पिटते पिटाते ये लुटेरा गेट से बाहर भाग निकला। अब बारी थी दूसरे मास्क वाले लुटेरे की। थोड़ी देर में छुपा हुआ लुटेरा भी समझ गया कि वो चारों तरफ से घिर गया है। लिहाजा वो भी गेट की तरफ भागा। लोग उसके पीछे पीछे दौड़े लेकिन दोनों लुटेरे तब तक फरार हो चुके थे।
दुम दबाकर भागे बदमाश
पूरी घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने 21 मार्च को को ही दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों लुटेरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनका नाम सुशील कुमार और प्रेमचंद्र है। पुलिस को पता चला कि अमिता गहनोत और उनकी बेटी मार्शट आर्ट में माहिर हैं। यही वजह है कि दोनों ने लुटेरों को सबक सिखाया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से हथियार बरामद किया है।
ADVERTISEMENT