... चल रहा था इलू-इलू, अचानक आए इलू-इलू करने वालों के पति-पत्नी, Video

17 May 2023 (अपडेटेड: May 17 2023 11:28 AM)

follow google news

MP husband-Wife Dispute Viral News: एमपी के शहर ग्वालियर में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक वीडियो वायरल है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का पीटा और साथ ही आशिक की पत्नी ने भी महिला की पिटाई कर दी।

सर्वेश पुरोहित के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

MP Gwalior husband-Wife Dispute Viral News: एमपी के शहर ग्वालियर में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक वीडियो वायरल है। इसमें दिख रहा है कि नीले सूट पहनी महिला, साड़ी पहनी महिला को थप्पड़ जड़ रही है। एक शख्स उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। फिर अचानक एक और आदमी की एंट्री होती है। वो भी साड़ी पहनी महिला को पीटता है। 

gwalior viral video

फिर एक अम्मा जी की एंट्री होती है वो भी साड़ी पहनी महिला को पीटती है। अब सवाल है कि क्यों सारे लोग साड़ी पहनी महिला को पीट रहे हैं। माजरा क्या है। साड़ी वाली महिला को उसका पति पीट रहा है, उसकी सास पीट रही है और वो महिला पीट रही है, जिसके पति के साथ वो गुलछर्रे उड़ा रही थी। (Gwalior husband beat his wife fiercely) जो शख्स साड़ी पहनी महिला को बचा रहा है, वो उसका आशिक है और उसी की पत्नी भी हाथ साफ करते हुए दिखाई दे रही है।


Gwalior Viral Video: हाई वोल्टेज व रिश्तों के मकड़जाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला थाने नहीं पहुँचा किसी ने कोई शिकायत नहीं की, क्योंकि इससे और छीछालेदर होती। ये मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र का है।

आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव कराया। जब लोगों को पता चला कि जो महिला पिट रही थी, वह युवक की पत्नी है। वह किसी अन्य लड़के के साथ पार्क में आई थी। बाद में जो महिला (नीले सूट वाली) आई और महिला को पीट रही थी, उसके पति के साथ यह महिला बैठी थी। 
 

    follow google newsfollow whatsapp