Gurpatwant Singh Pannun: आतंकी पन्नू के सहयोगी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना और पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को दी धमकी

31 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 31 2024 11:40 AM)

follow google news

Gurpatwant Singh Pannun : दिल्ली पुलिस ने पन्नू के स्लीपर सेल से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जसविंदर सिंह लक्की है। वो SFJ सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़ा है। उसने संगठन के कहने पर दिल्ली की तमाम जगहों पर ग्राफिटी लिखी थी।

अरविंद ओझा, हिमांशु मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Gurpatwant Singh Pannun Associate Arrested: दिल्ली पुलिस ने पन्नू के स्लीपर सेल से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जसविंदर सिंह लक्की है। वो SFJ सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़ा है। उसने संगठन के कहने पर दिल्ली की तमाम जगहों पर ग्राफिटी लिखी थी। दरअसल, हाल ही में तिलक नगर थाना अंतर्गत विष्णु गार्डन इलाके में मुखर्जी पार्क स्थित स्कूल की दीवार पर 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' ग्राफिटी लिखी गई थी। SIKHS FOR JUSTICE

 

दिल्ली पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट, दिल्ली के एल जी और पुलिस कमिश्नर को मिली धमकी

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 


जांच में पता चला है कि दिल्ली के उत्तम नगर, तिलक नगर और निहाल विहार में खालिस्तानी आतंकी पन्नू के कहने पर दीवारों और स्कूलों में खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। हाल ही में तिलक नगर सर्विस रोड पर पार्क की निचली दीवार पर ब्लैक पेंट से 26 जनवरी को ग्राफिटी लिखी गई थी। दिल्ली पुलिस ने defacement of property act. के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। इस सिलसिले में पुलिस ने जसविंदर सिंह लक्की को गिरफ्तार किया।

दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना


भड़का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, जारी की वीडियो

उधर, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल का खुलासा किया तो आतंकी गुरुपत्वन्त सिंह पन्नू भड़क गया है। उसने दिल्ली के एलजी वी. के.सक्सेना और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को धमकी दी है। बाकायदा उसने एक वीडियो जारी कर दिल्ली के एल जी और पुलिस कमिश्नर को चेतावनी जारी की है। आतंकी ने वीडियो जारी कर कहा है अगर झूठा केस बनाया गया तो आप लोग (दिल्ली के एल जी और पुलिस कमिश्नर)  इंटरनेशनल लॉ के तहत अकाउंटेबल होंगे। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp