Video: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके गिरी बिल्डिंग, इलाके के लोगों में मची भगदड़, कोई हताहत नहीं

20 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 20 2024 6:45 PM)

follow google news

Video: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस घटना मे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Delhi Video: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस घटना मे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बिल्डिंग के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने भी इमारत के गिरने की पुष्टि की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इक इमारत धीरे धीरे झुकना शुरु होती है और फिर भरभरा के जमीदोज़ हो जाती है। 

अचानक ढह गई बिल्डिंग

शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार को ढहाई जा रही एक इमारत का एक हिस्सा अचानक गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एमजी रोड पर स्थित बॉम्बे उच्च न्यायालय के पास दो मंजिला इमारत 'आगरा' को जब ध्वस्त किया जा रहा था तो उस दौरान दोपहर 12:50 बजे इमारत की छत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

उन्होंने बताया, ''सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय बीएमसी वार्ड के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में तीन लोग घायल हुये हैं जिनमें से एक को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।'' उन्होंने कहा कि घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp