Delhi Shahbad Diary Girl Murder: साहिल चाकू चलाता रहा, लोग देखते रहे! उठे कई सवाल, देखें वीडियो, डीसीपी बोले - आरोपी को जल्द पकड़ेंगे

29 May 2023 (अपडेटेड: May 29 2023 2:07 PM)

follow google news

Delhi Shahbad Diary Girl Murder: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में जिस तरह से एक युवक ने लड़की को चाकुओं से गोदा उससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

राजेश खत्री के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Shahbad Diary Girl Murder : दिल्ली के शाहबाद डेयरी में जिस तरह से एक युवक ने लड़की को चाकुओं से गोदा उससे कई सवाल खड़े हो गए हैं - इस बाबत हमने डीसीपी आउटर नार्थ रवि सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है। आरोपी एसी मैकेनिक है और युवती के साथ प्रेम संबंध में था।

- साहिल जब ये घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था, उस वक्त किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?

- वो लड़की को पत्थर मारता रहा और चाकुओं से गोदता रहा, लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?

- सवाल ये भी है कि क्या लोग अगर बीच में आते तो उन्हें भी हमलावर चाकू नहीं मारता?

- हालांकि एक आदमी उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर भी चाकू दिखा कर डराता है।

- सवाल ये भी कि क्या लोग हमलावर को दूर से पत्थर नहीं मार सकते थे?

- क्या लोग एक दम उस पर अटैक नहीं कर सकते थे?

- क्या सब मिल कर हमलावर पर अटैक नहीं कर सकते थे?

- लेकिन लोग एक साथ कैसे ये डिसाइड करेंगे कि अटैक करना है?

 

ऐसी हुई वारदात

 

ये हैवानियत शुरू होती है 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड पर। आरोपी लगातार लड़की को चाकू मारते जा रहा है। इस बीच एक लड़का हिम्मत करता है। उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसे दिखता है कि आरोपी नहीं मान रहा है तो वो भाग जाता है। इस दौरान कई लोग उसे चाकू मारता हुआ देखते है और वहां से गुजर जाते है। कुछ सैकेंड के लिए रुकते है। देखते है और चले जाते हैं। यहां तक कि एक कुत्ता भी थोड़ी देर के लिए वहां रुकता है, टहलता है, लेकिन कुछ नहीं कर करता। करीब एक मिनट तक आरोपी लड़की पर हमला करता रहता है। जैसे ही वो हमला करके मौके से हटता है। एक महिला और उसके पीछे दो पुरुष आरोपी की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जब वो देखते है कि आरोपी साहिल दोबारा आ गया है। वो लोग रिएक्ट नहीं करते हैं। इसमें एक युवक वारदात को पास से देख रहा है, लेकिन कुछ भी नहीं करता है और फिर चला जाता है। 

 

8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड। साहिल नाम का ये लड़का साक्षी को एक गली के एक कोने में घेर लेता है। लड़की की हाईट 5 फुट से कम है, जब कि लड़के की हाईट तकरीबन साढ़े पांच फुट से ऊपर है। साहिल चाकू से ताबड़तोड़ वार करता है। 8 बजकर 46 मिनट 36 सैकेंड। करीब एक मिनट 4 सैकेंड तक वो पहले वार करता है। इसमें वो लड़की को न सिर्फ चाकुओं से गोदता है, बल्कि 5 से 6 बार पत्थर भी मारता है। एक बार तो चाकू लड़की के शरीर में फंस भी जाता है। लड़की खुद को बचाने की कोशिशें करती हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाती। आसपास लोग चहलकदमी कर रहे हैं। कोई आरोपी को पकड़ने की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा है।

अभी साहिल की हैवानियत खत्म नहीं हुई है। साहिल की हैवानियत का दूसरा राउंड शुरू होता है। 8 बज कर 46 मिनट और 46 सैकेंड से लेकर 8 बज कर 46 मिनट 56 सैकेंड तक वो फिर वार करता है। यानी करीब 10 सैकेंड तक वो वार करता रहता है। टोटल वीडियो 1 मिनट 26 सैकेंड का ये वीडियो है।  

 

चाकू से वार - करीब 20 

पांच बार लात मारी

6 बार पत्थर से हमला किया

एक दर्जन से ज्यादा लोग तमाशबीन थे 

Delhi Shahbad Diary Girl Murder : दिल्ली से एक बेहद दिलदहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। लड़की के कत्ल का आरोप साहिल नामक युवक पर लगा है। आरोप है साहिल से लड़की की कहासुनी हो गई थी।

इससे वो इतना भड़का कि नाबालिग पर चाकुओं से वार करने लगा। लड़की पर चाकुओं से करीब 20 वार किए गए। गली में साहिल नाबालिग को चाकुओं से गोद रहा था और कोई बीच बचाव करने नहीं आया। आरोपी लड़की को जख्मी कर मौके से फरार हो गया। आरोपी मौके से फरार है। इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। 

पुलिस का बयान

मुखबिर ने बीट स्टाफ को बच्ची की हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान साक्षी पुत्र जनकराज निवासी ई-36 जेजे कॉलोनी, शाहबाद डेयरी, उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है और उसका शव गली में मिला था। पता चला कि वह गली से आ रही थी और अचानक एक लड़के (साहिल के रूप में पहचाना गया) ने उसे रोका और उस पर कई वार किए। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। आज मृतका अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी। आरोप है कि साहिल ने उसे रोका और उस पर कई वार किए और पत्थर से वार किया। आरोपित साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

 

पुलिस ने जानकारी दी है, लेकिन उन्हें कितने बजे इस घटना की सूचना मिली, इसके बारे में नहीं बताया गया है। 

    follow google newsfollow whatsapp