Delhi Swing Video : ...जब झूले पर अटके रहे गए महिलाएं और बच्चे, काफी देर के बाद बचाया गया, दिल्ली के नरेला में हुआ वाक्या

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 19 2023 11:13 AM)

follow google news

Delhi Narela : दिल्ली के नरेला में 20 से ज्यादा लोगों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गई। दरअसल, ये लोग झूले में फंस गए। तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची और फिर इनको बचाया गया।

राजेश खत्री के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Narela Swing News: दिल्ली के नरेला में 20 से ज्यादा लोगों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गई। दरअसल, ये लोग झूले में फंस गए। तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची और फिर इनको बचाया गया। डीसीपी रवि सिंह के मुताबिक, 'ये क्लीयरेंस एमसीडी देती है। उन्हीं की क्लीयरेंस पर इनको परमिशन दी गई थी। हम एक्पर्ट नहीं हैं। एमसीडी इस मामले में क्लीयरेंस देती है। वो संबंधित विभाग है।'


ये वाक्या देर रात करीब 11 बजे का है। नरेला के ए/10 ब्लाक में एक ग्राउंड में रामलीला का आयोजन हो रहा था। वहां लोगों के लिए झूले और खान-पीने की चीजों की व्यवस्था थी। 
 

कुछ लोग झूले का आनंद ले रहे थे कि अचानक झूले बीच में खराब हो गया। जो लोग जहां थे, वहीं रह गए। झूले पर उस वक्त 4 पुरुष , 12 महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जो आदमी झूला चला रहा था, लोग उससे झगड़ा करने लगे। पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस को काल किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और सीढ़ी के सहारे एक-एक करके लोगों को उतारा गया। 

गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस सिलसिले में पुलिस जांच कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग खुद नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लोग जिनके रिश्तेदार झूला झूल रहे थे, वो झूले पर चढ़ कर उन्हें उतारने की कोशिश कर रहे थे। 
 

हमारे संवाददाता राजेश खत्री के मुताबिक, दिन में पुलिस को शिकायत दी गई कि बिना फिटनेस के झूला फिट हो रहा है, जब कि फिटनेस सर्टिफिकेट पहले दे दिया गया। बावजूद इसके पुलिस की टीम ने सब क्लियरेंस दे दी और झूला खराब हो गया। 

    follow google newsfollow whatsapp