Video : दिल्ली के नंदनगरी इलाके में 26 साल के मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर की पिटाई, हुई मौत, दिल्ली पुलिस पर बड़ा सवाल

27 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 27 2023 10:35 AM)

follow google news

Delhi Nandnagri Murder Update: दिल्ली के नंदनगरी में एक 26 साल के युवक को चोर समझ कर लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

Delhi Nandnagri Murder Update: दिल्ली के नंदनगरी में एक 26 साल के युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसर को पेड़ से बांध रखा है और लोग उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वो दर्द कर मारे चिल्ला रहा हैं। (mob lynching)

गुंडों के हाथों में डंडे हैं और वो इसर को डंडों से पीट रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल ये है कि आखिर दिल्ली के नंदनगरी, सुदंर नगर में दिल्ली पुलिस किस तरह से पुलिसिंग कर रही है। ये तब है, जब ये इलाके शुरू से ही संवेदनशील रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की यहां न तो ज्यादा चौकसी रहती है और न ही पुलिस को ज्यादातर केसों में समय रहते जानकारियां मिल पाती है। दूसरा, पुलिस का भी इन इलाकों को लेकर यही रवैया रहता है कि यहां तो ये होना कोई बड़ी बात नहीं है। पुलिस कहां तक स्थिति को कंट्रोल करे। 

पूरा माजरा जान लीजिए

यहां बदमाशों ने इसर को चोर समझ कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नार्थ ईस्ट जिले के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी है।

मृतक की पहचान इसर के रूप में हुई है। इसर के पिता अब्दुल वाजिद सुंदर नगर में रहते हैं। वो फल विक्रेता है। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। इसार की उम्र 26 साल है।

अब्दुल वाजिद ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा इसर घर के बाहर पड़ा हुआ है। इसर के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और वह दर्द से कराह रहा था। इसर ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे कुछ लड़कों ने उसे जी4 ब्लॉक, सुंदर नगरी के पास पकड़ लिया था। उन्होंने सोचा कि वह चोर है और उसे खम्भे से बाँध दिया। कुछ देर तक उन्होंने लाठियों से उसकी पिटाई की। कुछ देर के बाद उसका पड़ोसी आमिर उसे रिक्शे पर बैठाकर घर ले आया।

26 सितंबर को शाम 7 बजे इसर ने अपने घर पर दम तोड़ दिया। देर रात करीब पौने 11 बजे अब्दुल वाजिद ने पीसीआर को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीसीपी के मुताबिक, हमला करने वाले लड़कों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    follow google newsfollow whatsapp