Shocking Video: दिल्ली पुलिस स्टाफ को SUV ने टक्कर मारकर कई फीट हवा उछाला, सामने आया CCTV, पुलिसकर्मी घायल

27 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 27 2023 10:20 AM)

follow google news

DELHI SHOCKING VIDEO: सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहा था।

दिल्ली से अरविंद ओझा की रिपोर्ट

DELHI SHOCKING VIDEO: दिल्ली के क्नॉट प्लेस में पुलिस पिकेट पर तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही को SUV कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस बैरिकेड को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

टक्कर के बाद कई फिट हवा में उछला दिल्ली पुलिस का सिपाही। ज़ख़्मी को अस्पताल में करवाया गया है। पुलिसकर्मी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 24 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे की घटना बताई जा रही है।

दिल्ली का सन्न कर देने वाला वीडियो

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहा था। तभी SUV कार तेज रफ़्तार में आई और दिल्ली पुलिस स्टाफ को टक्कर मारती हुए फरार हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि SUV कार कैसे बेकाबू होकर टक्कर मारकर भाग रही है।

आरोपी ड्राइवर हुआ गिरफ़्तार

फरार होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने कार का पीछा किया। जिसके बाद कार चालक को पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। जिसके खिलाफ एक्शन लिया गया है।

    follow google newsfollow whatsapp