दिल्ली शराब घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के नौ समन को नजरअंदाज करने के बाद ED की टीम कल सीएम आवास पहुंची थी। यहां केजरीवाल से 2 घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इससे पहले 19 मार्च को जेल में बंद महाठग सुकेश ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी कर दी थी। सुकेश ने  बीआरएस नेता के. कविता की गिरफ्तारी के बाद कहा था कि अब जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने साथियों की तरह तिहाड़ क्लब के सदस्य बन जायेंगे।