बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गए दिल्ली पुलिस के ACP, देखिए Video

08 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 8 2023 8:05 PM)

follow google news

Delhi ACP Shocking Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एसीपी वर्दी में हैं और ऊंचाई पर बांसों के ढेर पर चढे जा रहे हैं।

Delhi ACP Shocking Video: दिल्ली पुलिस के एसीपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल दिल्ली पुलिस के एसीपी विजय तोमर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एसीपी वर्दी में हैं और ऊंचाई पर बांसों के ढेर पर चढे जा रहे हैं।

बांसों के ढेर में एक बिल्ली का बच्चा

दरअसल बांसों के ढेर में एक बिल्ली का बच्चा फंसा हुआ हुआ था। बिल्ली का बच्चा जोर से रो रहा था। लिहाजा एसीपी कुद ऊंचाई पर चढ़ गए और बिल्ली के बच्चे की जान बचा ली। जी हां बिल्ली के बच्चे को बचाने में एसीपी खुद भी घायल हो गए।  जिसने भी ये वीडियो देखा वो दिल्ली पुलिस की सराहना कर रहा है। 

बिल्ली के बच्चे को बचाने में एसीपी खुद भी घायल

ये वीडियो जाकिर नगर का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के एसीपी विजय तोमर स्पोर्ट्स में भी काफी नाम कमा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जाकिर नगर में डिमोलिशन की कार्यवाही के दौरान ये बिल्ली का बच्चा फंस गया था। बिल्ली के बच्चे का रेस्क्य़ू कराने के बाद पुलिस टीम वहां से रवाना हो गई। 

    follow google newsfollow whatsapp