दुनिया का सबसे डरावना 'मौत का आइलैंड', जो गया वापस नहीं आया!

poveglia a haunted island where no one dare to go

CrimeTak

12 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:07 PM)

follow google news

इटली के पोवेग्लिया आइलैंड का नाम दुनिया की सबसे डरावनी जगहों मे शुमार होता है। ये आइलैंड अक्सर अपनी रहस्यमयी घटनाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है। इटली के वेनिस और लिडो शहर के बीच वेनेशियन खाड़ी में है पोवेग्लिया आइलैंड। इस आइलैंड के राज से पर्दा उठाने की कोशिश में कई लोग वहां पर गए, पर आज तक वो कभी वापस नहीं आ सके। इसलिए यहां पर आने जाने को लेकर इटली सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।

क्या है रहस्य?

कहा जाता है कि सालों पहले जब इटली में प्लेग महामारी भयंकर रूप से फैली थी। उस दौरान बीमारी को लेकर सरकार के पास कोई इलाज नहीं था। बीमारी ज्यादा ना फैले इस वजह से सरकार ने करीब 1,60,000 मरीजों को यहां लाकर जिंदा जला दिया। उसके कुछ वक्त बाद काला बुखार नाम की एक और बीमारी काफी तेजी से फैली। उस बीमारी से जो कोई मरा उनकी लाशों को भी इसी टापू पर लाकर दफन किया गया। मान्यता है कि तब से ही ये आइलैंड शापित है।

टापू पर है आत्माओं का वास?

कहा जाता है इस टापू पर उन लोगों की आत्माएं भटकती हैं, जिन्हें यहां पर ज़िंदा जलाया गया था। कई लोगों ने यहां पर प्रेत आत्माओं को देखने का भी दावा किया है। यही नहीं इस टापू से अक्सर अजीबोगरीब आवाजों के आने का दावा किया जाता है। यहां पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं की वजह से सरकार ने यहां पर जाने वाले लोगों के ऊपर प्रतिबंध लगा रखा है। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड को दुनिया की सबसे डरावनी जगह कहा जाता है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp