Mumbai : बैंक मैनेजर गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या, प्रेमी शोएब को अवैध संबंधों का था शक, होटल में बुला की खूनी वारदात

mumbai news : नवी मुंबई में एक प्राइवेट बैंक की मैनेजर की हत्या. प्रेमी को था अवैध संबंधों का शक.

crime news

crime news

09 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 9 2024 9:50 PM)

follow google news

Mumbai (PTI News) : नवी मुंबई में एक निजी बैंक की महिला मैनेजर की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को संदेह था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने आरोपी शोएब शेख (24) को तड़के उपनगरीय साकी नाका स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले कि वह उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर के लिए भाग जाता। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी शोएब ने खुलासा किया कि वह सोमवार को अपनी प्रेमिका एमी उर्फ अमित रवींद्र कौर (35) के साथ नवी मुंबई के एक होटल में रुका था। शोएब को संदेह था कि रवींद्र कौर का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और उसने गुस्से में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि शोएब कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल है। जिसके बाद पुलिस की टीम साकी नाका स्थित उसके घर पहुंची। पूछताछ के दौरान शोएब ने पुलिस को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में अपने समकक्षों को इस बारे में सूचित किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘तुर्भे में पुलिस की एक टीम होटल पहुंची जहां उन्हें एक कमरे के अंदर महिला का शव मिला। ’’ उन्होंने कहा कि महिला आईडीएफसी बैंक की नवी मुंबई शाखा में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थी। वह मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके की रहने वाली थी। अधिकारी ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद शोएब को 302 (हत्या की सजा) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp