Tripura Agartala Court News: त्रिपुरा की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 का है। सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा कि 17 जून, 2019 को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में बच्ची का उसके पड़ोसियों ने अपहरण कर लिया था।
अगरतला बच्ची से दुष्कर्म और हत्या केस, रेप व हत्याकांड में दो लोगों को मौत की सजा
Tripura Agartala Court News: त्रिपुरा की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 का है।
ADVERTISEMENT

अदालत का फैसला
04 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 4 2023 11:05 PM)
दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो लोगों को मौत की सजा
ADVERTISEMENT
सुदर्शन शर्मा के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने बाद में पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बच्ची का शव उसके घर से लगभग छह किलोमीटर दूर एक चाय बागान में मिला। पुलिस ने इस मामले में जांच कर दोनों को बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या का जिम्मेदार मानते हुए आरोप पत्र दाखिल किया।
पांच साल बाद आया कोर्ट का फैसला
सहायक लोक अभियोजक सुदर्शन शर्मा ने कहा, ‘‘ चार साल की कानूनी लड़ाई 30 सितंबर को समाप्त हुई जब विशेष न्यायाधीश अंगशुमन देबबर्मा ने दोनों को दोषी करार दिया। आज यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है।’’
(PTI)
ADVERTISEMENT