सगे भाइयों ने नाबालिग बहन के साथ किया 6 महीने तक गैंगरेप, पेट दर्द होने पर प्रेगनेंट होने का पता चला

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक ऐसा घिनौना किस्सा सामने आया जिसे सुनने वाला खुद शर्मसार महसूस करता है। यहां दो सगे भाइयों को पुलिस ने अपनी ही सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया। ये सिलसिला पिछले छह महीने से चल रहा था लेकिन जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तब खुला पूरा राज

CrimeTak

20 May 2024 (अपडेटेड: May 20 2024 8:35 AM)

follow google news

Gangrape Real Brother: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कच्चे धागे के पवित्र रिश्ते को दागदार और तार तार करने का जो किस्सा सामने आया है उसे सुनकर और पढ़कर हर कोई शर्मिंदा और हैरान है। किस्सा सुनते ही ऐसा लगता है जैसे सब कुछ उसके साथ और उसकी आंखों के सामने हुआ। 

पेट दर्द ने खोला राज

असल में गाजियाबाद में अपनी ही सगी बहन के साथ महीनों तक गैंगरेप करने वाले भाइयों की वो सच्चाई सामने आई जिसे सुनने के बाद पूरा इलाका सहमा हुआ है। नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का ये मामला तब खुला जब लड़की के पेट में दर्द की शिकायत हुई और डॉक्टर ने उसे प्रेगनेंट बताया। उसके बाद मां की तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया। 

ऐसे सामने आई रेप की सच्चाई

गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 साल की किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता की मौत के बाद उसकी मां और उसके दोनों बड़े भाई मजदूरी करके जैसे तैसे घर का खर्च पूरा कर रहे थे। शालीमार गार्डन के एसीपी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक बीते शनिवार को अचानक लड़की के पेट में जब दर्द असहनीय हो गया तो उसकी मां उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुँची। जब लड़की का अल्ट्रासाउंड किया गया तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। 

छह महीनों से कर रहे थे दुष्कर्म

ये खुलासा एक मां पर किसी पहाड़ के गिरने जैसा था। उसकी नज़रों के सामने अंधेरा छा गया। चूंकि लड़की नाबालिग थी, लिहाजा जब मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की तो पुलिस भी फौरन हरकत में आ गई। लड़की से पूछताछ में जो उसने खुलासा किया वो तो और भी ज्यादा हैरान करने वाला था। पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले छह महीनें से उसके दोनों भाई उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।

मां और उसे जान से मारने की दी धमकी

उसने बताया जब मां काम पर जाती थी तो दोनों भाई उसके साथ ये करते थे और मुंह खोलने पर मां और उसे दोनों को जान से मारने की धमकी तक देते थे। लड़की के दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने पीड़ित के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही भाई बालिग हैं। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp